ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर, जाने इस मामले में विराट -धोनी किस नबर पर मौजूद है!

 

ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर, जाने इस मामले में विराट -धोनी किस नबर पर मौजूद है!

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर - हेलो फ्रेंड्स आप यह आर्टिकल हिंदी-स्पोर्ट्स तक डॉट कॉम पर पढ़ रहे है। क्या आप जानते हैं। कि आज की तारीख में दुनिया के दस सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है। अगर आप नहीं जानते और जानना चाहते हैं। तो आज हम आपको अपने इस अर्टिकल में दुनिया के दस सबसे अमीर क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे। 

तो चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले आपको यह बता देते हैं। कि किसी भी क्रिकेटर की संपत्ति आखिर बनती कैसे है। यानी की वो कहाँ-कहाँ से किस-किस तरह से पैसे कमाता है। तो दोस्तों एक क्रिकेटर की संपत्ति कई कारणों से बनती है। उसकी कई वजह होती है। जिसमें सबसे मुख्य होता है मैच फीस और स्पॉन्सरशिप। आप तो जानते ही होंगे कि क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। और भारत में इस खेल को पसंद करने वाले करोड़ों है। बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। हमारे देश में क्रिकेट की फॉलोइंग इतनी ज्यादा है, कि किसी भी बड़े क्रिकेटर को किसी बड़े बॉलीवुड सुपर स्टार से कम नहीं समझा जाता है। इस खेल और खिलाड़ियों की ब्रैंड वैल्यू इस देश में इतनी ज्यादा है। कि जब कोई कंपनी अपने ब्रांड का एडवर्टाइजमेंट खिलाड़ियों से करवाती है। तो उसके बदले में कंपनी खिलाड़ियों को मोटी रकम अदा करती है। जो कई बार कई करोड़ रुपए से भी ज्यादा होती है। इसके अलावा एक और तरीका जिससे खिलाड़ी पैसे कमाते हैं। वह होता है। उनके बल्ले की स्पॉन्सरशिप।

आपने कई बार देखा होगा कि क्रिकेटर्स। खासतौर से बड़े बैट्समैन, जब भी बैटिंग करते हैं तो उनके बल्ले पर किसी ना किसी ब्रांड का स्टीकर लगा होता है। उदाहरण के तौर पर जैसे-रोहित शर्मा के बल्ले पर सीएट कंपनी का स्टिकर लगा हुआ आप ने देखा होगा। विराट कोहली के बल्ले पर एमआरएफ का स्टीकर लगा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह कंपनीस इन बैट्समैन को अपने बेट पर स्टिकर लगाने के लिए मोटी रकम अदा करती है। तो आप इस अर्टिकल को अंत तक पढ़िए और जानिए कि दुनिया के दस सबसे अमीर क्रिकेटर कौन हैं। और इनमें से कितने क्रिकेटर भारतीय है। 

10 - युवराज सिंह कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये

Yuvraj Singh कुल सम्पति - 250 करोड़ रुपए

तो चलिए शुरू करते हैं। इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है युवराज सिंह। वो युवराज सिंह जिन्होंने छः गेंदों पर छः छक्के मारकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। जिन्हें कोई भी भारतीय फैन कभी भी नहीं भूल सकता। युवराज ने टीम को टी-ट्वेंटी और वनडे दोनों वर्ल्ड कप जिताने में सबसे अहम योगदान दिया था। इसी वजह से वह 2011 के वर्ल्ड कप में "प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप" का अवॉर्ड भी जीते थे। युवराज सिंह अपने करियर के शुरुआती दौर से ही बहुत लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। 

इसी वजह से कई बड़े ब्रैंड्स ने युवराज को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाना शुरू कर दिया था। इन ब्रेंडस में शामिल है। पेप्सी, रिबॉक, प्यूमा, एलजी जैसे बड़े ब्रेंड रहे है। युवराज को बीसीसीआई की तरफ से तो रेगुलर फीस मिलती ही थी। साथ ही जब वह आईपीएल के लिए खेलते थे। तब भी उनके नाम पर हर सीजन में बहुत ज्यादा बोली लगाई जाती थी। इतना ही नहीं 2014 में तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवराज को 14 करोड़ के प्राइस मे अपनी टीम के लिए खरीदा था।

युवराज की कुल संपत्ति आज की तारीख में लगभग 250 करोड़ रुपये है। और इसी वजह से वो इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है।

9. ऑस्टेलिया के शेन वॉटसन कुल संपत्ति 275 करोड़ रुपये

शेन वॉटशन कुल संपत्ति - 275 करोड़ रुपया

आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं नंबर नौ की तो इस लिस्ट मे नंबर 9 पर नाम आता है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन का। अपने क्रिकेट करियर में शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया को बैट और बॉल दोनों से बहुत मैच जिताए हैं। फिलहाल शेन वॉटसन दुनिया के अलग-अलग टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। जिसके लिए उन्हें अच्छी फीस भी दी जाती है। इंडिया की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी क्रिकेट बहुत लोकप्रिय खेल है। और साल दर साल इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने की वजह से ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स की ब्रैंड वैल्यू भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। और इन्हीं में एक नाम है शेन वॉटसन जैसे खिलाड़ी का, शेन वॉटसन की कुल संपत्ति आज की तारीख में लगभग 275 करोड़ रुपए है। जिस वजह से वो इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। 

8. भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग कुल संपत्ति - 277 करोड़ रुपये

तो इस लिस्ट में आठवें नंबर पर नाम आता है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का। वह वीरेंद्र सहवाग जिनका नाम सुनकर विपक्षी खेमे के बॉलर्स थर-थर कांपने लगते थे। क्योंकि सहवाग खेलते ही ऐसे थे की सहवाग जैसे ही क्रीज पर आते थे। चौके-छक्कों की बरसात करने लगते थे। सहवाग ने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाएं। जिसमें वनडे में डबल सेंचुरी शामिल है। टेस्ट क्रिकेट में दो ट्रिपल सेंचुरी शामिल है। संन्यास के बाद सहवाग बतौर कमेंटेटर एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। सहवाग का हरियाणा में एक स्कूल भी है। जिसका नाम है, सहवाग इंटरनेशनल स्कूल। सहवाग की कुल संपत्ति 277 करोड़ रुपये के लगभग है। जिसकी वजह से वो इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। 

7. शेन वॉर्न

शेन वॉर्न कुल संपत्ति - 350 करोड़ रुपये

अब बारी आती है। सातवें नंबर की, तो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर शेन वॉर्न है। शेन वॉर्न जो ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनारो में से एक हैं। विकेटों के मामले में वह दुनिया के दूसरे सबसे सफल स्पिनर हैं। वह पेप्सी, मैकडॉनल्ड्स जैसे बड़े ब्रांड्स को भी एंडोर्स कर चुके हैं। उनके सफल करियर के दौरान उनकी वर्ल्ड वाइड पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई थी। और इसी वजह से उन्हें कई बड़े ब्रैंड्स अच्छी फीस देते थे। फिलहाल वह आईसीसी के लिए कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं। वॉर्न की कुल संपत्ति लगभग 350 करोड़ रुपये है। और इस लिहाज से शेन वॉर्न इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है।  

6. विराट कोहली

विराट कोहली कुल संपत्ति - 410 करोड़ रुपये

तो इस लिस्ट में नंबर छः पर वो खिलाड़ी है। जो आज के दौर के क्रिकेट का किंग है। और इसी वजह से लोग इसे किंग कोहली बोलकर बुलाते हैं। जी हा इस लिस्ट में 6 नबर पर है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। विराट इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। कोहली केवल रर्न्स और रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि ब्रैंड एंडोर्समेंट के मामले में भी आज के दौर के बाकी और क्रिकेटरों से बहुत आगे हैं। आज हर बड़ी कंपनी कोहली को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाना चाहती है। 

इसी वजह से कोहली की कुल संपत्ति आज की तारीख में लगभग 410 करोड़ रुपये है। जो कि समय के साथ काफी तेजी से बढ़ रही है। विराट का करियर अभी बहुत लंबा है। इस दौरान न सिर्फ अपनी कमाई बल्कि अपने रिकॉर्ड में भी किंग कोहली कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। फिलहाल कोहली ऑडी,प्यूमा, हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के लिए एंडोर्समेंट करते हैं। इसके अलावा कोहली को हर साल आईपीएल में रॉयल चैलेंज बैंगलोर रिटेन करने के लिए 14 करोड़ रुपए फीस देती है। इसके अलावा भी कोहली की कमाई के कई जरिए हैं। जैसे उनके इन्वेस्टमेंट्स, कोहली ने रियल एस्टेट में भी मोटी रकम इंवेस्ट की हुई है। जिसमें मुंबई की कुछ प्राइम लोकेशन की कुछ प्रॉपर्टीज भी शामिल है।

5. ब्रायन लारा

ब्रायन लारा कुल संपत्ति - 425 करोड़ रुपये

चलिए अब बढ़ते हैं, पांचवें नंबर की तरफतरफ और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, ओ ब्रायन लारा जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 400 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। लारा ने वेस्टइंडीज के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। इसी वजह से लारा अपने देश में एक सेलिब्रिटी की तरह रहे। और उनके प्रशंसक भी बहुत ज्यादा रहे। इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी पाने की वजह से लारा हमेशा से बड़े ब्रैंड्स की पसंद रहे है। और इसी वजह से ब्रायन लारा की संपत्ति लगभग 425 करोड़ रुपये है। 

4. ऑस्टेलिया के प्रूर्व कप्तान रिकी पोटिंग

रिकी पोटिंग कुल संपत्ति - 460 करोड़ रुपए

इस लिस्ट मे चोथे नबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग। पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान कप्तान माने जाते हैं। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को उस ऊंचाई तक पहुंचाया। जहां तक दूसरी टीम उस वक्त सोचती भी नहीं थी। उनकी लोकप्रियता के चलते उन्होंने अपने करियर में कई ब्रैंड्स को एंडोर्स किया है। जिस वजह से रिकी पोंटिंग की संपत्ति लगभग 460 करोड़ रुपए है। पोटिंग ने सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी कई इंडियनस कंपनी के लिए एंडोर्स किया है। फिल्हाल पोटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप मे काम कर रहे है। इसके लिए उन्होंने मोटी फीस भी मिलती है। इस वजह से पोंटिंग इस लिस्ट में नंबर चार पर है।

3. साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस

जैक केलिश कुल संपत्ति - 510 करोड़ रुपये

तो अब बारी आती है नंबर तीन की, तो इस लिस्ट मे नंबर तीन पर है। साउथ अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक रह चुके जैक कैलिस। कैलिस ने अपने करियर में पच्चीस हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। और पाँच सौ पचहत्तर विकेट लिए हैं। और इसी वजह से वह दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। अपने करियर के दौरान वह कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एम्बैसडर रहे है। जिस वजह से उनकी संपत्ति आज की तारीख में लगभग 510 करोड़ रुपए है। और पाँच सौ दस करोड़ की संपत्ति की वजह से ही जैक कैलिस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 

2. एम एस धोनी

एम एस धोनी कुल संपत्ति - 800 करोड़ रुपये

तो इस लिस्ट मे नंबर दो पर नाम आता है। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का। जी हा धोनी आज भले ही क्रिकेट फील्ड से दूर हो पर उनका प्रभाव और उनका दीवानापन फैंस में आज भी बहुत ज्यादा है। इसीलिए वह आज भी कई बड़े ब्रैंड्स के चहेते बने हुए है। धोनी की कुल संपत्ति आज की तारीख में लगभग 800 करोड़ रुपये है। जो उनको दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिकेटर बनाती है।

धोनी की कमाई ब्रैंड्स, आईपीएल और कई जगहों से होती है। धोनी को बाइकस और कार का बहुत शौक है। इसी वजह से धोनी के पास कई लिमिटेड एडिशन की बाइक और कार का जखीरा मौजूद है। धोनी पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। जिन्होंने भारत में हमरकार खरीदी थी। जब 2007 में टीम इंडिया ने पहला टी-ट्वेंटी विश्व कप जीता था। तब धोनी देश और दुनिया में काफी लोकप्रिय हो गए थे। इसी वजह से धोनी की ब्रैंड वैल्यू भी आसमान छूने लगी थी। यही ब्रैंनड वैल्यू 2011 के वनडे विश्व कप को जीतने के बाद कई गुना बढ़ गई। 

इसी वजह से धोनी को कई बड़ी कंपनियों ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाना शुरू कर दिया। और धोनी के पास कमाई की बाढ़ सी आने लगी। फिलहाल धोनी दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। और अगर धोनी की कमाई का सिलसिला इसी तरह से जारी रहता है। तो वह जल्द ही इस लिस्ट में नंबर एक पर भी हो सकते हैं। धोनी की फिलहाल संपत्ति लगभग 800 करोड़ रुपये है। और अगर धोनी इस संपत्ति को थोड़ा सा और बढ़ा लेते हैं। और नंबर एक पर जो खिलाड़ी है। उसकी संपत्ति से ज्यादा हो जाती है। तो धोनी नंबर एक, यानी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन सकते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर कुल संपत्ति - 850 करोड़ रुपये

हालांकि अब तक तो अपने भी मन ही मन में गैस भी कर लिया होगा। कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है। तो आपके उस गैस को, आपके उस आकलन को पूरी तरीके से उस तस्वीर को साफ कर देते हैं। बता देते हैं कौन है। तो दोस्तों दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर आज की तारीख में है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर। 

जी हा क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने सालों बाद भी। सचिन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बने हुए हैं। सचिन द्वारा अपने करियर के दौरान बनाए गए कई रिकॉर्ड्स आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। सचिन का करियर मेहनत,लगन,हौसले से भरा रहा है। एक वक्त था। जब पूरी टीम सचिन के ही इर्द-गिर्द घूमती थी। सचिन के आउट होते ही हिंदुस्तान में टीवी सेट्स बंद कर दिए जाते थे। लगता था कि अब सचिन आउट हो गए तो टीम भी हार गई। सचिन पर इतना निर्भर थी पूरी इंडियन टीम और भारत के करोड़ों फैंस।

सचिन जैसे दीवानगी क्रिकेट प्रेमियों में आज तक किसी और क्रिकेटर के लिए शायद ही देखी गई हो। गॉड ऑफ क्रिकेट यानी क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इतने महान बल्लेबाज होने की वजह से ही सचिन बडी-बड़ी कंपनियों की ब्रैंड अंबेसडर के लिस्ट में हमेशा सबसे ऊपर रहे हैं। 

सचिन से शायद ही किसी बड़ी कंपनी ने अपना एंडोर्समेंट न करवाया हो। इसके अलावा सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेले भी है। और अब कोचिंग स्टाफ में भी शामिल है। जिसके लिए उन्हें मोटी फीस दी जाती है। इन्हीं सब की बदौलत सचिन की कुल संपत्ति आज की तारीख में लगभग 850 करोड़ रुपये है। जो किसी भी क्रिकेटर के पास नहीं है। इसी वजह से सचिन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। 

ये भी ज़रूर पढे -

Kuldeep Yadav की तारीफ़ करना Dinesh Kartik को पड़ा महगा, हो गया बड़ा हंगामा !

World Cup 2023 के लिए बीसीसीआई ने तैयार की 20 खिलाड़ियों की लिस्ट , इन खिलाडियों का कटेगा टीम इंडिया से पत्ता !

2023 में किन-किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, ये है साल 2023 का पूरा शिड्यूल !

Shoaib Akhtar का सबसे तेज बॉल फ़ेकने के रिकॉर्ड तोड़ने पर बोले Umran Malik , फिलहाल उसके बारे में कौन सोचता है!

No comments

Powered by Blogger.