सऊदी अरब ने Cristiano Ronaldo और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिगेज का सबसे बड़ा 'गुनाह' भी किया माफ !

 

सऊदी अरब ने Cristiano Ronaldo और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिगेज का सबसे बड़ा 'गुनाह' भी किया माफ !


C
ristiano Ronaldo Letest News : रोनाल्डो ने कराया सऊदी अरब और क़तर के बीच विवाद। क़तर फीफा वर्ल्डकप काफी विवादों में रहा। उसकी मेहमान नवाजी को लेकर काफी आलोचना का शिकार क़तर को होना पड़ा। विदेशी फुटबॉल फैंस को तमाम क्रूर नियमों को पालन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन रोनाल्डो के लिए सऊदी ने ऐसा क्या किया। कि अब क़तर फिर से सबके निशाने पर है।

ये भी ज़रूर पढ़े - Cristiano Ronaldo बने दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी, इस फुटबॉल क्लब ने खरीदा इनको इतना महंगा !

फीफा वर्ल्डकप 2022 का आयोजन क़तर में हुआ था। और पूरे टूर्नामेंट में उसके क्रूर नियम छाए रहे। कपडे पहनने से लेकर सेक्स तक पर नियम बनाए गए। जिसका पालन करना विदेशियों के लिए मुश्किल था। कुछ वैसे ही हालात सऊदी में भी है। यहां भी काफी कड़े कानून नियम है। लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिगेज के सबसे बड़े गुनाह का भी सऊदी अरब स्वागत कर रहा है। 

क्या है रोनाल्डो और जॉर्जिया का गुनाह

ये कपल बिना शादी किए सऊदी अरब में साथ रहा और आगे भी रहेगा। जो सऊदी अरब में सबसे बड़ा गुनाह है। यहां तक कि रोनाल्डो जॉर्जिया के लिए सऊदी अरब ने इस नियम पर आंखे मूंद ली है। दरअसल, रोनाल्डो सऊदी के अल-नासर(Al Nassr FC) क्लब से भारी भरकम राशि के साथ जुडे है। क्लब के लिए उन्होंने डेब्यू भी कर लिया है। उन्होंने अल ताई(Al-Ta'eeAl-Ta'ee) फुटबॉल क्लब के खिलाफ डेब्यू किया। हालांकि वह कोई गोल नहीं दाग सके। रोनाल्डो इस इस्लामिक देश में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे है। उनके साथ उनके बच्चे भी थे। जॉर्जिया बिना शादी के उनके दो बच्चों की मां है। और ये इस्लामिक देश में सबसे बड़ा गुनाह है।

ये भी पढ़े - क्रिस्टियानो रोनाल्डो से करार करते ही अल-नस्र की किस्मत ‘जागी’, घंटो में 7 से 60 लाख हो गए इंस्टाग्राम ‘फॉलोवर्स’ ! 

सऊदी अरब में तो इसके लिए गंभीर सजा का प्रावधान है। यही नहीं बिना शादी के एक छत के नीचे रहना हो, रूम शेयर करना हो, इसे भी सऊदी अरब में अपराध माना जाता है। लेकिन सऊदी ने अपने मेहमान के लिए इस नियम से समझौता किया है। ये कपल पति-पत्नी की तरह एक साथ रहेगा।

इस बारे में जब सऊदी के अधिकारियों से पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि, इस कपल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन यह नियम उनके देश के हर किसी पर पहले से ही लागू होगा। रोनाल्डो रियल मैड्रिड से खेलते समय जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में आए थे। इसके बाद से वो दोनों साथ है। इस कपल को दो बच्चे भी है। जबकि तीन अन्य बच्चों के पिता भी रोनाल्डो है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कतर को कोस रहा है। सब कह रहे हैं कि कतर को सऊदी अरब से सीखने की बात है। वहीं सऊदी अरब के इस फैसले के बाद कई मुस्लिम देश शकते में है। क्योंकि सारे मुस्लिम देश सऊदी अरब को ही अपना खलीफा मानते हैं। और अगर सऊदी अरब इस तरीके से अपने नियमों में ढील बरत सकता है। तो बाकी मुस्लिम देश क्यों कट्टरपंथी बने हुए है। 

No comments

Powered by Blogger.