ऋषभ पंत का मुंबई के अस्पताल में हुआ 3 घंटे का ऑपरेशन, जाने कब करेंगे मैदान मे वापसी ?

 

Rishabh Pant Health UpdateRishabh Pant का मुंबई के अस्पताल में हुआ 3 घंटे का ऑपरेशन, जाने कब करेंगे मैदान मे वापसी ?


ऋषभ पन्त की हेल्थ की जानकारी (Rishabh Pant Health Update) - भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे के बाद उनके घुटने सिर और पीठ में चोटे आई थी। दिल्ली देहरादून रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल  में इलाज के बाद पंत को देहरादून मैक्स शिफ्ट किया गया। और वहां से जनवरी 2023 तक वो रहे। और उसके बाद 4 जनवरी 2023 के बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें मुंबई ले जाया गया। जहां से शनिवार 7 जनवरी को उनके घुटने का ऑपरेशन पूरा होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी जो मिली है उसके मुताबिक एक सूत्र ने बताया है की, ऋषभ पंत के घुटने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ है। शुक्रवार 6 जनवरी को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में ऋषभ पंत के घुटने का ऑपरेशन हुआ। हालांकि, उन्हे अभी तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। वह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
बता दें आपको की, बीसीसीआई की तरफ से 4 जनवरी को जानकारी दी गई थी। कि पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया है। एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि, अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में पन्त का ये ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर दीनशाह पर्दिवाला ने पन्त का ऑपरेशन किया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डॉक्टर पर्दिवाला और उनकी टीम ने पन्त का ऑपरेशन किया। जो तकरीबन दो से तीन घंटे तक चला है। रिपोर्ट में साथ ही यह भी कहा गया है कि, अस्पताल उनकी प्रगति के बारे में मरीज की निजता के कारण कोई पुष्टि नहीं करेगा। और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही संदर्भ में बयान जारी करेगा। ऋषभ पंत को बुधवार को एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुंबई लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि, कुछ प्रारंभिक स्वास्थ्य चेकाप के बाद शुक्रवार को पन्त की ये सर्जरी की गई है। 
ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी मे लग सकता है काफी समय
ऋषभ पन्त की चोट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है। कि अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद भारतीय टी-20 लीग। आईपीएल के 16वे संस्करण में उनका खेलना मुश्किल है। फिलहाल सभी का फोकस अभी उनके सही होने पर है। न कि इस पर कि वह कब वापसी करेंगे। बीसीसीआई द्वारा उनके इलाज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। और मेडिकल टीम भी उनकी हेल्थ पर लगातार नजर बनाए हुए है। आशा करते हैं कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो जाए। निश्चित ही टीम मैनेजमेंट और बोर्ड की भी इसी पर नजर होगी। 

No comments

Powered by Blogger.