श्रीलंका के खिलाफ Team India मे Prithvi Shaw को नहीं चुने जाने पर भड़के पूर्व भारतीय खिलाडी Gautam Gambhir !

 

Sri Lanka के खिलाफ टीम इंडिया में Prithvi shaw को नहीं चुने जाने पर भड़के Gambhir

Hindi-SportsTak.com :- इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-ट्वेंटी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय टीम के विस्फोटक बैट्समैन पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है। और उसके बाद से ही पृथ्वी शॉ के फैंस खासे नाराज बताए जा रहे हैं। एक बार फिर से सिलेक्टर्स ने उनको अनदेखा कर दिया है और इसी से फैंस नाराज हैं।

पृथ्वी शॉ के सेक्शन न होने से भड़के गोतम गंभीर 

पृथ्वी शॉ के चयन नहीं होने से भारतीय टीम के पूर्व सलामी बैट्समैन गौतम गंभीर भी खासे नाराज नजर आए। गोतम ग़ंभीर स्टार्स स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की। और कहा, वहा कोच किसलिए है, वहा सिलेक्टर्स किसलिए है, उनका काम सिर्फ टीम को सिलेक्ट करना नहीं बल्कि एक खिलाड़ी को तैयार करना भी है, खासकर पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी को सही रास्ते पर लाने की कोशिश करनी चाहिए। यह मैनेजमेंट का काम है। उनका काम सिर्फ एक मैच के लिए किसी खिलाड़ी को तैयार करना या प्रैक्टिस सीजन में मदद करना नहीं है। 

गौतम गंभीर ने आगे कहा- जो खिलाड़ी सही रास्ते पर नहीं है। उन्हें हमेशा टीम के आसपास रखना चाहिए। ताकि उनकी बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके। अगर आप देश के लिए खेलने के लिए समर्पित हैं। तो आपको सही मापदंड करने की जरूरत है। भले ही वो फिटनेस हो या फिर अनुशासन। 

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर 

आपको पृथ्वी शॉ के करियर के बारे में बताते चलें तो, उन्होंने भारत के लिए पाँच टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 9 इनिंग्स में 42.38 के औसत से 339 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ के नाम एक शतक भी दर्ज है। उनका सर्वाधिक स्कोर 134 रन का रहा है। वही वनडे मैच की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 6 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 189 रन निकले हैं। और उनका औसत 31.5 कर रहा है। कुल मिलाकर जिस तरह से पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है। उसको लेकर अब आप क्या राय रखते हैं। हमें कमेंट करके ज़रूर बताये। 

ये भी ज़रूर पढ़े! 





No comments

Powered by Blogger.