Ind Vs SL: T-20 Series - टीम इंडिया में पहुंचे Jitesh Sharma ने बताई अपनी कहानी, कहा- कप्तान का Video देखकर सीखता हु !

Ind Vs SL: T-20 Series - टीम इंडिया में पहुंचे Jitesh Sharma ने बताई अपनी कहानी, कहा- कप्तान का Video देखकर सीखता हु !

जीतेश शर्मा  Wicketkeeper Bestmen - टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि विदेशों में भी लाखों नहीं बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस के चहेते क्रिकेटर हैं। और अगर बात की जाए क्रिकेटर्स की तो शायद महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में लाखों क्रिकेटर्स के आइडल भी हैं। अब टीम इंडिया में एक नया खिलाड़ी आए हैं। और इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी में गुरु द्रोण की छवि देखता है। वो धोनी के एकलव्य हैं। और आलम तो यह है कि वह महेंद्र सिंह धोनी से भले ही खुद न सीख पाएं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के वीडियोस को देखकर विकेट कीपिंग बल्लेबाजी करना सीखते हैं। 

तो कौन है ये क्रिकेटर, जो महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु द्रोण मानता है, जो महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो को देख हमेशा खुद को सुधारने की कोशिश करता रहता है, क्या कहा है इस क्रिकेटर ने जानने के लिए पढ़िए हमारी पूरी रिपोट। 

आईपीएल की पिच से लेकर घरेलू क्रिकेट और फिर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया तक का सफर तय कर चुके विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा महेंद्र सिंह धोनी में एक गुरु की छवि देखते हैं। हाल ही में संजू सैमसन के घायल होने के बाद बीसीसीआई की सिनियार सिलेक्शन कमेटी ने। जीतेश शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी है। हालांकि, अब तक जीतेश शर्मा का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू तो नहीं हुआ है। लेकिन जीतेश शर्मा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही एक ऐसी बड़ी बात कह दी है। जो अपने आप में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को काफी पसंद आ सकती है। 


दरअसल, जीतेश शर्मा ने कहा है कि, वह महेंद्र सिंह धोनी के इतने बड़े मुरीद हैं, कि वह महेंद्र सिंह धोनी के सिर्फ वीडियो देखकर ही क्रिकेट खेलना सीख जाते हैं। जीतेश शर्मा ने कहा है कि भारत में सबकुछ धोनी के बाद ही शुरू होता है। इसीलिए यह कहने की जरूरत ही नहीं है कि, वह मुझे मिलाकर कितने क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। में खाली समय में उनकी वीडियो देखता हूं। और यह समझने की कोशिश करता हूं कि, वह किस तरह से दबाव को झेलते थे। कैसे मैच को अंत तक ले जाते थे। और किस तरह से गेंदबाज को टारगेट करते थे। अगर भगवान की कृपा से मुझे उनसे बात करने का मौका मिला तो मैं उनसे काफी कुछ सीखने की कोशिश करूंगा। 


गौरतलब है, आईपीएल 2022 में जीतेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए न सिर्फ बतौर विकेटकीपर अच्छी भूमिका अदा की थी। बल्कि प्लेइंग इलेवन में एक फिनिशर का भी रोल निभाया था। जीतेश शर्मा ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। और इसी के बाद वह घरेलू क्रिकेट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी का दिल जीतने में सफल रहे थे। 

आईपीएल - 15 में जीतेश शर्मा का पर्दशन

आईपीएल - 15 में जीतेश शर्मा का पर्दशन

जीतेश शर्मा ने आईपीएल में अब तक सिर्फ एक ही सीजन खेला है। और आईपीएल 2022 में खेल अपने 12 मैचों में जितेश ने 163 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए थे। महाराष्ट्र के अमरावती में पैदा हुए जीतेश शर्मा विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। जीतेश स्कूली दिनों में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी किया करते थे। जिसके बाद स्कूल के क्रिकेट कोच के कहने पर उन्होंने विकेटकीपिंग शुरू की। और बाद में एक विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए। जितेश को साल 2016 में आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन मुंबई इंडियंस ने दो साल बाद उन्हें बिना कोई मैच खेलये टीम से रिलीज कर दिया।

No comments

Powered by Blogger.