कोरोना वायरस (COVID-19) ने छिना था पीता का साथ, फिर भी न मानी हार, अपने मेहनत के बदलोत् IPl में करोड़ो में बिका!

 


Hindi-SportsTak  :- आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है। इस ऑक्शन में बहुत ऐसे खिलाड़ी हैं। जिनकी किस्मत का तारा इस साल के आखिरी में चमका है। और वे अगले साल एक नई पारी का आगाज करेंगे। आईपीएल एक ऐसा लीग है। जो रातों-रात किसी भी खिलाड़ी कोई स्टार बना देता। 

ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं इसलिए ज्यादा तर युवाओं का सपना होता है कि वे आईपीएल लीग का हिस्सा बने। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद की किस्मत का तारा इस बार कैसे चमका है। जिसके पिता की इतनी हैसियत नहीं थी। की जो अपने बेटे को एक लेदर की गेंद खरीद के दे सकें। आज उसी के बेटे की कीमत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लाखों में लगाई। तो ठीक ऐसे ही एक और खिलाड़ी हैं जिसकी किस्मत इस बार के आईपीएल ऑक्शन में चमका है। और इस खिलाड़ी का नाम है विवंत शर्मा अभी तक इस खिलाड़ी के बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन अब इस खिलाड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

विवंत शर्मा को इस आईपीएल की इस टीम ने इतने करोड़ रुपये में खरीदा

विवंत शर्मा को आईपीएल ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2.6 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया। और जैसे ही इस खिलाड़ी को खरीदा गया। वैसे ही विवंत शर्मा ने इस बात की जानकारी अपनी मां और भाई को दी। और जैसा कि आप जानते हैं कि किसी को भी बड़ा मुकाम उसके परिवार के सहयोग से ही मिलता है। और विवंत शर्मा के परिवार ने भी उसे यहां तक पहुंचाने में बहुत संघर्ष किया है। विवंत शर्मा के लिए उनके बड़े भाई ने अपने सपनों को छोड़ दिया। दरसल विवंत शर्मा के बड़े भाई विक्रांत भी एक क्रिकेटर थे। लेकिन अचानक से परिस्थितियां बदली और कोरोना काल के दौरान विक्रांत के पिता का निधन हो गया। घर चलाने के लिए बड़े भाई विक्रांत ने अपने पिता के बिजनेस को संभाल लिया। और विवंत शर्मा पर किसी भी तरह की कोई भी घरेलू जिम्मेदारी नहीं आने दी। वही विवंत शर्मा ने भी काफी मेहनत की। और सबसे पहले तो वह साल 2021 में जम्मू कश्मीर की रणजी टीम के लिए विवंत शर्मा को चुना गया। और अब आईपीएल में करोड़ों बोली के साथ हैदराबाद की टीम ने उन्हें खरीद लिया। 

वहीं अगर विवंत शर्मा के करियर की बात करें तो साल 2021 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। कुल 9 टी-20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 23.87 की औसत से 191 रन बनाए l। इसके अलावा गेंदबाजी में भी विवंत शर्मा ने कमाल दिखाया और कुछ विकेट झटके।

आपको बता दें कि आईपीएल में वो इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए नेट पर बॉलिंग किया करते थे। जहां पर उन्होंने टीम मैनेजमेंट को इम्प्रेस किया और आज आईपीएल में इसी टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।

विवंत शर्मा की इस उपलब्धि पर आप का क्या कहना है हमे कमेंट करके जरूर बताएं

ये भी ज़रूर पढ़े! 

IND vs AUS : क्या इस बार ऑस्ट्रेलिया को मात दे पाएगी भारतीय टीम !

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का धमाकेदार आगाज, पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त !

IPL 2021 का शेड्यूल जारी, मुम्बई इंडियंस(MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा पहला मुकबला !

टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है साल 2023, जाने भारतीय टीम का साल 2023 का पुरा शेड्यूल!

No comments

Powered by Blogger.